माँ कसम
बेमौसम की बरसात में
हर कोई नही खाता पकौड़े।
किसान ज़हर कहा लेते हैं
नेता खा लेते हैं flood relief fund
और लड़के प्यार में झूठी माँ कसम
ताकि शाम को किसी के साथ खा सके subway।
लड़की
एक लड़की घर लौट रही हैं
कथित वाक्य में लड़की घर लौट रही हैं,
पूर्णतः लौटी नही हैं।
लौट रही है और सही सलामत लौट जाएगी
के भेद को समाज कहा जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें