Page No. 241
दोपहर दिन का उदास वक्त होता है, रद्दी के एक नूज़्पैपर का अधूरा आर्टिकल था, अधूरा इसलिए क्युकी अमरूदवाले ने उतना ही फाड़कर दिया था, अमरूद उतने खास नहीं थे पर ये बात हमेशा रह गई, दोपहर सच मे इतनी उदास थी भी, अलग अलग तर्क दिमाग मे चल रहे थे इतने मे चलती हुई बगल वाली रानी आंटी आई और मम्मी को दोपहर की गहरी नींद मे से उठा दिया ये बताने के लिए की उनका लड़का पुणे मे constable लग गया है, यकीन मानिए मैं झूठ नहीं बोल रहा उस वक़्त मैं अपना linkedin अपडेट कर रहा था, बाकी दोपहर का पता नहीं पर ये वाली पक्का उदास थी। पापा भी हमेशा दोपहर मे ही कॉल किया करते थे, की क्या चल रहा है, खाना खा लिए?, मम्मी सो रही है क्या?, तुम मत सोना, अपना cv भेज दो मेरे बॉस ने मांगा है, मैंने बात कर ली है और न न जाने क्या पर हर दिन यही मिलते जुलते सवाल, आपको क्या लगता है पापा भी दोपहर को उदास रहते है।
आप लोगों को मानना पड़ेगा की ये सब मेरी autobiography का हिस्सा है, ये मेरे हिस्से के भगवान को भी पता नहीं होगा। हा ‘हिस्से का भगवान’, मैं मानता हूँ की भगवान है, जैसी मेरी ज़िंदगी है मानना बनता है, नानी के स्वर्गवास के बाद मैं और मम्मी दिल्ली से पटना जा रहे थे, दोपहर मे ट्रेन के कोच मे आग लग गई। 74 मे से 54 लोग शाम तक मर गए, उनके फेफड़ों मे काफी धुआ जा चुका था। बाकी लोग icu मे, अकेला मैं था जिसके सिर पर 4 टाके लगे थे और बाहर सिगरेट की बहुत सारी दुकान पर marlboro ढूंढ रहा था, इतने मे फोन आया की माँ जो ICU मे थी नहीं रही।
आप लोगों को लग सकता है ये सब कुछ झूठ है, पर आपको याद रहे मैं एक भारतीय हूँ और यहा मैं अपनी माँ के बारे मे बात कर रहा हूँ। मुझे लगा माँ के हिस्से का भगवान हार गया, क्योंकि भगवान एक होता तो सब जिंदा होते और marlboro ढूंढते या ढूंढ सकते थे। भगवानों का एक whatsapp ग्रुप है। जैसे ही कुछ होता वो सब तैयार हों जाते है, पर कुछ दोपहर मे सोते होंगे या उदास रहते होंगे या कुछ अपना linkedin अपडेट करते होंगे तो देर हों जाती होगी।
उस दिन रानी आंटी के जाने के बाद एक कविता मैंने लिखी, जैसे ये autobiography लिख रहा हूँ।
"
माँ उदास दोपहर मे सो रही हैं।पिता को retirement में बचा है एक सालबजता है फोन,रेलवे में क्लर्क लगा हैं, पड़ोस में कोईसामने रखे है, दो सुंदर बूंदी मोतीचूरहुम update करते है बार बार एक ही CVकितने NGO में किया कितना एहसान,कितनी बार रहा 100% attendenceनिराशा नाम की चिड़िया कमरे में आकरचोंच में फंसा लेती तिनके मोतीचूर के,
इन सब के बीच, दोपहर दिन का उदास वक्त है।
mother with her mother,
2021
